(0121)-4070484, +(91)7251010194 | MPS Group Home
info.sn@meerutpublicschool.edu.in
AISSCE CLASS XII RESULT 2025-2026
विद्यालय के नियम
• विद्यार्थियों को स्कूल यूनीफार्म मेँ आना आवश्यक है। विद्यालय संबंधी सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को स्कूल यूनीफार्म पहनना आवश्यक है। स्कूल का पहचान पत्र पहनना अनिवार्य है।
• विद्यार्थियों को समय पर स्कूल आना होगा। विद्यालय में पहली घटी बजने से पाँच मिनट पहले विद्यार्थी का उपस्थित होना आवश्यक है, बाद में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
• पहली घंटी पर विद्यार्थियों को चुपचाप लाइन बनाकर प्रार्थना-स्थल पर पहुंचना है, दूसरी घंटो पर प्रार्थना शुरू हो जायेगी।
• विद्यार्थियों को वैकल्पिक विषय की कक्षाओं में जाते समय चुपचाप व क्रमबद्ध तरीके से जाना होगा।
• सभी विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा।
• विद्यालय परिसर मेँ विद्यार्थियों को आगन्तुकों से मिलना तथा किसी प्रकार की खाद्य सामग्री जैसे टिफिन, लंच बाँक्स आदि मध्यांतर में मँगाना मना है।
• विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक साहित्य व सामान रखना मना है।
• विद्यार्थियों का विद्यालय में मोबाइल लाना वर्जित है। यदि कोई विद्यार्थी मोबाइल लाएगा तो उसे विद्यालय प्रशासन द्वारा जमा कर लिया जाएगा और उस विद्यार्थी के लिए यलो-कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
• छात्राओ के लिए मेहंदी, आभूषण तथा कीमती घड़ियों का तथा सौदर्य प्रसाधन जैसे काजल आदि का प्रयोग वर्जित है। छात्र केवल छोटे बाल रखें।
• विद्यालय की निजी सम्पत्ति को हानि पहुँचाने, दीवारों पर लिखने तथा विद्यालय परिसर के पेड़-पौधों को नुकसान पहुँचाने वाले विद्यार्थी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
• जो विद्यार्थी शिक्षण-संस्था द्वारा विद्यालय शुल्क में कटौती पा रहे है उनके लिए 60% अंक लाना आवश्यक हैं। अन्यथा विद्यालय द्वारा यह छूट वापस ले ली जायेगी।
• विद्यार्थी की कक्षा का विभाग बदलने संबंधी कार्यं मैं केवल विद्यालय प्रशासन का निर्णय मान्य होगा इस संबंध में कोई प्रार्थना नहीं सुनी जायेगी।
• विद्यालय-परिसर मे विद्यार्थी केवल अग्रेजी भाषा में ही वार्तालाप करेगे (वार्ता करेगे) की जानी चाहिए। अन्यथा अंग्रेजी विषय के अंकों में कटौती कर लो जायेगी।
• किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक द्वारा अनुशासनहीनता, अध्यपिका / अध्यापक के लिये अभद्र व्यवहार किये जाने पर अथवा विद्यालय को असुरक्षा प्रदान करने पर उस विद्यालये से निष्कासित कर दिया जायेगा।
• विद्यालय-प्रशासन विद्यालय परिसर में या किसी पिकनिक आदि पर होने वाली दुर्घटना के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
• अभिभावक-शिक्षक सहयोग समिति की सभा में अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है। रिपोर्ट कार्ड पर अनुचित व्यक्ति के हस्ताक्षर के लिए अभिभावक स्वय जिम्मेदार होंगे ।
• विद्यालय-प्रशासन, प्राइवेट टूयूशन्स के पक्ष में नहीं है लेकिन यदि किसी कमजोर विद्यार्थी को इसकी आवश्यकता है तो अभिभावक इस संबंध में प्राचार्या से संपर्क करे।
• विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम में घोषित उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण के निर्णय के संदर्भ मेँ प्राचार्या का निर्णय अंतिम व मान्य होगा।
• टू व्हीलर चलाने वाली छात्राओँ के लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य हैं।
• गत वर्षों के विद्यार्थियों की बंकिंग घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए विद्यालय अभिभावकों से यह अनुरोध करता है कि वे अपने बालक एवं बालिकाओं के क्रिया कलापो एवं उनकी मिल मंडलों पर विशेष नजर रखे।
• अभिभावक को विद्यालय में प्रवेश के समय अभिभावक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
• परिणाम घोषित होने के उपरांत एक सप्ताह के अदर विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम पर अभिभावक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
• किसी भी विद्यार्थी को विद्यालय में आने के पश्चात् आधी छुटूटी लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर विद्यार्थी ने छुट्टी की अर्जी दी है तो अगली कक्षा में स्थानान्तरित तो कर दिया जायेगा किन्तु उसे कक्षा में कोई स्थान प्राप्त नहीं होगा।
29-07-2026
01-06-2026
15-05-2026
15-05-2026
12-05-2026
02-05-2026
27-04-2026
21-04-2026
23-02-2026
11-02-2026
28-01-2026
19-01-2026
01-01-2026
01-01-2026
04-12-2021
05-09-2021
31-12-2020
11-11-2020
24-07-2020
05-06-2019
