+0121-2577466, +(91)7456979899 | MPS Group Home
हिंदी दिवस पर्व है ,इस पर हमें गर्व है
सम्मानित हो हमारी राष्ट्रभाषा ,
हम सबकी है यही अभिलाषा
एम.पी.एस की पल्लवपुरम शाखा में आज १४ सितंबर २०२० दिन सोमवार को हिंदी दिवस के इस अवसर पर विघालय के न्नहे मुन्नो द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दी गई। किसी ने हिंदी दिवस पर सुंदर कविता सुनाई तो किसी ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं तथा हमारी भाषा हिन्दी है। आज हम सबको मिलकर यह प्रण लेना चाहिए कि हिंदी भाषा को हम विश्व के कोने-कोने तक फैलाएंगे।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
समस्त पल्लवपुरम परिवार